पटना। तेल कंपनियों ने मुख्यमंत्री राहत कोष में 15 करोड़ दिए हैं। ओएनजीसी, आईओसी, बीपीसीएल, एचपीसीएल, गेल व ओआईएल के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को 15 करोड़ का चेक सौंपा। प्रतिनिधिमंडल में आईओसी के चेयरमैन संजीव सिंह, गेल के सीजीएम पवन शर्मा, आईओसी बरौनी के कार्यकारी निदेशक वीके शुक्ला समेत कई शामिल थे।