पटना। मुख्य सचिव अंजनी कुमार सिंह ने सीएनजी और बैट्री से चलने वाले वाहनों के उपयोग पर जोर दिया है। उन्होंने कहा कि इससे प्रदूषण रोकने में काफी मदद मिलेगी। इसके लिए लोगों को प्रोत्साहित किया जाएगा। गेल की पाइपलाइन बिहार में आ जाने से सीएनजी आसानी से उपलब्ध होगी। सिलाव (नालंदा) इसका मुख्य केंद्र होगा। वहां से यह पटना में उपलब्ध कराई जाएगी। मुख्य सचिव ने बताया कि पटना में पंद्रह साल पुराने वाहनों के निबंधन पर पहले से ही रोक है। बैट्री व सीएनजी से चलने वाले वाहनों पर सब्सिडी का प्रावधान है। सीएम की अध्यक्षता में पर्यावरण एवं वन विभाग की समीक्षा बैठक में ये निर्णय लिए गए।