पटना। श्रम नीति 2017 की तैयारियों को लेकर श्रम संसाधन मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने विभिन्न संगठनों के साथ बैठक की। मंत्री ने कहा कि कोशिश है कि उद्यमियों व श्रम संगठनों से मिले विचारों को श्रम नीति में शामिल किया जाए। केरल के बाद बिहार श्रम नीति बनाने वाला दूसरा राज्य है। बैठक में प्रधान सचिव दीपक कुमार सिंह, श्रम आयुक्त गोपाल मीणा, श्रम व उद्योग संगठनों के प्रतिनिधि व एडवोकेट मौजूद थे।