पटना। राजधानी में 2019 तक मेट्रो ट्रेन शुरू हो जाएगी। पहले चरण में नॉर्थ-साउथ काॅरिडोर में पटना जंक्शन से राजेंद्रनगर टर्मिनल तक मेट्रो चलाने की तैयारी है। यह पटना जंक्शन से वाया गांधी मैदान, पीएमसीएच व राजेंद्र नगर टर्मिनल तक छह किलोमीटर लंबा होगा। दूसरे चरण में इस्ट-वेस्ट काॅरिडोर दानापुर से मीठापुर, तीसरा कॉरिडोर मीठापुर बाइपास चैक से दीदारगंज तक होगा। चैथा कॉरिडोर मीठापुर बाइपास चैक से फुलवारशरीफ एम्स तक होगा। जानकारी नगर विकास एवं आवास मंत्री सुरेश शर्मा ने दी।