मुख्य समाचार

20 तारीख का इंतजार नहीं करें कारोबारी : सुशील मोदी

पटना। उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि कारोबारी हर महीने की 20 तारीख का इंतजार नहीं करें। आखिरी दिन रिटर्न फाइल करने से सर्वर पर काफी दबाव पड़ता है और परेशानी होती है। जीएसटी से संबंधित आईटी समस्या के निराकरण के लिए इनफोसिस को भी निर्देश दिए गए। बेंगलुरु में 15 दिन बाद फिर मंत्रियों के समूह की अगली बैठक होगी, जिसमें दिए गए निर्देशों की समीक्षा होगी। मोदी बेंगलुरु में आयोजित जीएसटी नेटवर्क की बैठक को संबोधित कर रहे थे। 
मोदी ने कहा कि जीएसटी के तहत अब तक 85 लाख कारोबारियों ने निबंधन कराया है। जुलाई में 46 लाख कारोबारियों ने विवरणी दाखिल की। अगस्त के लिए अब तक मात्र तीन लाख ने ही विवरणी दाखिल की है। जीएसटी की दरों में जल्दी-जल्दी बदलाव की संभावनाओं को खारिज नहीं किया। उन्होंने कहा कि यदि परिषद को कुछ वस्तुओं की दर में बदलाव की जरूरत महसूस होगी, तो वह इस पर निर्णय लेगी। मंत्री समूहों की बैठक में कर्णाटक, केरल, आंध्रप्रदेश और छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्रियों के अलावा राजस्व सचिव हसमुख अधिया, यूआईडीएआई के सीईओ अजय भूषण पांडेय, इनफोसिस एवं राज्यों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल थे। 


संबंधित खबरें