पटना। नाबार्ड बिहार के ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत संरचना के विकास में सहयोग देगा । आधारभूत संरचना में सड़क, पुल-पुलिया, सिंचाई के साधन और बिजली की परियोजनाएं हैं। इसके लिए राज्य सरकार नाबार्ड से 2100 करोड़ कर्ज लेगी। नाबार्ड के अध्यक्ष हर्ष कुमार भानवाला ने डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी के साथ बैठक में यह जानकारी दी। अध्यक्ष दो दिवसीय बिहार दौरे पर हैं। बैठक में मुख्य सचिव अंजनी कुमार सिंह, वित्त विभाग की प्रधान सचिव सुजाता चतुर्वेदी समेत वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।