मुख्य समाचार

गैंडों की संख्या में पटना जू विश्व में नंबर वन

पटना। संजय गांधी जैविक उद्यान,पटना गैंडों की संख्या के मामले में विश्व में नंबर वन बन गया है। अब तक यह खिताब कैलिफोर्निया के सैनडियागो जू के पास था। पटना उद्यान में 12 गैंडा हैं। विश्व गैंडा दिवस पर जू में आयोजित कार्यक्रम में जानकारी उप मुख्यमंत्री सह पर्यावरण एवं वन मंत्री सुशील कुमार मोदी ने दी। उन्होंने तीन करोड़ 87 लाख से बने गैंडा प्रजनन इन्क्लोजर का भी उद्घाटन किया। 


संबंधित खबरें