मुख्य समाचार

केपीएस केशरी बीआईए के चौथी बार बने अध्यक्ष 

पटना। केपीएस केशरी बिहार इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (बीआईए) के चौथी बार अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। वह रामलाल खेतान की जगह लेंगे। वार्षिक आमसभा में निर्वाचन निर्विरोध हुआ है। अरविंद कुमार सिंह महासचिव बने हैं। उपाध्यक्ष पद पर संजय भरतिया, शिव कुमार मस्करा और रमेश चन्द्र गुप्ता तथा सुबोध गोयल कोषाध्यक्ष पद के लिए निर्विरोध निर्वाचित किये गये। आम सभा में उद्योग, ऊर्जा, बैंकिंग, रेलवे, रोड, एयरपोर्ट, पर्यावरण व श्रम कानून तथा करारोपण विषय पर संकल्प पारित किया गया। संकल्प में इन उद्योगों से जुड़ी मांग और सुझाव थे।


संबंधित खबरें