पटना। बैंक 29 सितंबर से 2 अक्टूबर तक बंद रहेंगे। 29 सितंबर को नवमी और 30 सितंबर को दशमी है। दोनों दिन बैंकों में छुट्टी रहेगी। एक अक्टूबर को रविवार है और दो अक्टूबर को गांधी जयंती। ऐसे में बैंक लगातार चार दिन बंद रहेंगे। उपभोक्ता बैंक से संबंधित जरूरी काम 28 सितंबर तक निबटा लें।