मुख्य समाचार

5 जी सेवा 2020 तक शुरू करने का लक्ष्य

नई दिल्ली । 4 जी इंटरनेट के बाद अब सरकार 5 जी की ओर कदम बढ़ा रही है। सरकार ने एक उच्च स्तरीय 5 जी समिति का गठन किया है। समिति को 2020 तक टेक्नोलाॅजी क्रियान्वित करने के लिए रूपरेखा तैयार करने की जिम्मेदारी दी गई है। दूरसंचार मंत्री मनोज सिन्हा ने बताया कि उच्च स्तरीय 5 जी कमेटी गठित की गयी है, जो इसके बारे में दृष्टिकोण, मिशन और लक्ष्यों को लेकर काम करेगी। दुनिया में 2020 में जब 5 जी टेक्नोलाॅजी लागू होगी तब भारत उनके साथ खड़ा होगा। 
5 जी से जुड़ी गतिविधियों के लिए 500 करोड़ रुपये का फंड बनाने पर काम हो रहा है। यह काम मुख्य रूप से रिसर्च और प्रोडक्ट डेवलपमेंट का होगा। 5 जी टेक्नोलाॅजी के तहत सरकार का शहरी क्षेत्रों में 10,000 मेगाबाइट प्रति सेकेंड (एमबीपीएस) और ग्रामीण क्षेत्रों में 1000 एमबीपीएस की गति उपलब्ध कराने का लक्ष्य है। समिति में दूरसंचार, इलेक्ट्राॅनिक्स, आईटी तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के सचिव शामिल हैं।
 


संबंधित खबरें