पटना। मॉरीशस के उच्चायुक्त जगदीश्वर गोवर्धन ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को माॅरीशस आने का निमंत्रण दिया है। दो नवंबर को मॉरीशस में अप्रवासी दिवस की 187 वीं वर्षगांठ है। समारोह में सीएम नीतीश कुमार को मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए मॉरीशस सरकार ने आमंत्रण दिया है। उच्चायुक्त ने एक अणे मार्ग में सीएम से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने जगदीश्वर गोवर्धन को अंगवस्त्र और प्रतीक चिह्न भेंटकर सम्मानित किया।