पटना । पीके अग्रवाल बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के दूसरी बार अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। चैंबर की वार्षिक आमसभा में उपाध्यक्ष पद पर एनके ठाकुर एवं मुकेश कुमार जैन तथा विशाल टेकरीवाल कोषाध्यक्ष के लिए चुने गए। अमित मुखर्जी महामंत्री बने हैं।