पटना । मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महाअष्टमी पर बड़ी पटनदेवी एवं शीतला मंदिर में पूजा-अर्चना की। प्रदेश की तरक्की व खुशहाली के लिए मां दुर्गा से प्रार्थना की। साथ ही दो अक्टूबर से शुरू हो रहे दहेज व बाल विवाह विरोधी अभियान के लिए भी आशीर्वाद मांगा। नीतीश कुमार ने सबसे पहले बड़ी पटन देवी में पूजा की। पुजारी ने चुनरी ओढ़ाकर उन्हें सम्मानित किया। इससे पहले महासप्तमी पर मुख्यमंत्री ने डाकबंगला, शेखपुरा एवं खाजपुरा स्थित पंडालों में जाकर माता की आराधना की थी।