मुख्य समाचार

सत्यपाल मलिक बने बिहार के नए राज्यपाल

नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पांच राज्यों में नए राज्यपाल की नियुक्त की है। सत्यपाल मलिक बिहार के राज्यपाल बनाए गए हैं। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी अब तक बिहार के प्रभारी राज्यपाल की भूमिका में थे। बिहार के गंगा प्रसाद को मेघालय का गवर्नर बनाया गया है। प्रो. जगदीश मुखी को असम के राज्यपाल की जिम्मेदारी दी गई है। ब्रिगेडियर बीडी मिश्रा अरुणाचल प्रदेश के एवं बनवारी लाल पुरोहित तमिलनाडु के गवर्नर बने हैं। एडमिरल देवेन्द्र कुमार जोशी को प्रो.जगदीश मुखी की जगह अंडमान निकोबार का उपराज्यपाल नियुक्त किया है। कई राज्यों में दूसरे राज्यों के राज्यपाल प्रभारी राज्यपाल की भूमिका में थे। 
 


संबंधित खबरें