पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि गांधी के विचारों को आज अपनाने की जरूरत है। यदि दस प्रतिशत लोगों ने भी उनके विचारों को अपना लिया, तो देश में परिवर्तन आ जाएगा। मुख्यमंत्री जेपी जयंती और चंपारण सत्याग्रह शताब्दी वर्ष समारोह के दूसरे चरण के उद्घाटन सत्र में बोल रहे थे। ज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम में सीएम ने गांधी कथा वाचन और बापू आपके द्वार कार्यक्रम का शुभारंभ किया। समारोह में सूबे के विभिन्न स्कूलों से आए बच्चों को उन्होंने बापू से जुड़ी दो कहानियां सुनाई। बाद में उनके साथ भोजन भी किया।