मुख्य समाचार

रबी महोत्सव रथ को रवाना करेंगे सीएम

पटना। रबी फसल के उत्पादन बढ़ाने के लिए सरकार कई योजनाएं चला रही है। योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 13 अक्टूबर (शुक्रवार) को एक अणे मार्ग से रबी महोत्सव रथ को हरी झंडी दिखाएंगे। ये रथ राज्य के सभी जिलों, प्रखंड एवं गांव जाएंगे। किसानों को उपयोगी जानकारी आॅडियो-वीडियो एवं लीफलेट के माध्यम से दी जाएगी। प्रखंडों में दो चरणों में 14 से 18 अक्टूबर एवं 20 अक्टूबर, 2017 तथा 13 से 18 नवंबर, 2017 को प्रखंडस्तरीय प्रशिक्षण सह उपादान वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। रबी महोत्सव के पहले चरण में किसानों को दलहन, तेलहन एवं बागवानी फसल तथा दूसरे चरण में गेहूं और बागवानी फसलों से संबंधित बीज तथा अनुदान उपलब्ध कराया जायेगा। चालू वित्त वर्ष में रबी फसल के अंतर्गत 43.25 लाख हेक्टेयर में खाद्यान्न फसल की खेती से 136.80 लाख मैट्रिक टन उत्पादन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
 


संबंधित खबरें