मुंबई/एजेंसी । शेयर बाजार में शुक्रवार को अच्छी तेजी रही। सेंसेक्स 250.47 अंकों की बढ़त के साथ 32,432 पर बंद हुआ। निफ्टी भी 71.05 अंकों की उछाल के साथ 10,167 पर बंद हुआ। इससे पहले एनएसई का 50 शेयरों का संवेदी सूचकांक निफ्टी शुक्रवार की दोपहर के कारोबार के दौरान रेकॉर्ड हाई लेवल पर पहुंच गया। इस दौरान निफ्टी ने 10,179.15 के उच्च स्तर को छू लिया। इससे पहले 19 सितंबर को निफ्टी ने 10,178.95 का रेकॉर्ड बनाया था। बाजार विश्लेषकों के मुताबिक घरेलू शेयर बाजार आगे भी बेहतर प्रदर्शन करता रहेगा। मजबूत घरेलू उत्पादन आकंड़ों व रुपये में मजबूती की वजह से घरेलू शेयर बाजार में मजबूती का रुख है।
शुक्रवार को कारोबार के दौरान एनएसई पर 72 शेयरों ने नए सिरे से 52 सप्ताह का हाई बनाया। इन शेयरों में बाटा इंडिया, डाबर, बॉम्बे बर्मा, ब्रिटैनिया इंडस्ट्रीज, कोटक महिंद्रा बैंक, हिंडाल्को, हैवल्स इंडिया और जिलेट इंडिया शामिल हैं।