पटना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार म्यूजियम की प्रशंसा की। आधे घंटे तक म्यूजियम में रखी बिहार की समृद्ध विरासत को देखा। पटना यूनिवर्सिटी के शताब्दी समारोह के बाद वे करीब डेढ़ बजे यहां पहुंचे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मोदी को म्यूजियम की कलाकृतियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यक्षिणी की कलाकृति विश्व प्रसिद्ध मोनालिसा की पेंटिंग से काफी बेहतर है। यह कलाकृति पटना के दीदारगंज से मिली थी। मौके पर राज्यपाल सत्यपाल मलिक, केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान, उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, मुख्य सचिव अंजनी कुमार सिंह समेत बिहार म्यूजियम के अपर निदेशक जेपीएन सिंह, क्यूरेटर मोमिता घोष व प्रतीक प्रभाकर मौजूद थे।