मुख्य समाचार

फार्मर प्रोडयूसर कंपनी के गठन से विपणन होगा आसान

 पटना। सूबे में फसल का उत्पादन बढ़ाने एवं कृषि विपणन की समस्याओं के निराकरण के लिए राज्य सरकार बिहार एग्रीकल्चर ग्रोथ रिफाॅर्म इनिसिऐटिव (बीएजीआरआई) योजना चला रही है। योजना डीएफआईडी (ब्रिटेेन) के तकनीकी सहयोग एवं वित्तीय समर्थन से है। कार्यक्रम बिहार जैसे कृषि प्रधान राज्य के लिए काफी महत्त्वपूर्ण है।
   कृषि मंत्री डाॅ प्रेम कुमार ने बताया कि योजना पांच वर्षों के लिए है। यह 11 जिलों मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, समस्तीपुर, बेगूसराय, पटना, नालंदा, बक्सर, रोहतास, भोजपुर एवं गया में चल रही है। फसलों के बेहतर उत्पादन एवं प्रोसेसिंग तकनीक को किसानों तक पहुंचाना, किसानों का समूह गठित कर विपणन के लिए फार्मर प्रोडयूसर कंपनी का गठन, निजी निवेश को बढ़ावा, निदेशालयों, बोर्ड एवं अन्य एजेंसियों का क्षमतावर्द्धन कराना कार्यक्रम के मुख्य उद्देश्य हैं। 
डाॅ प्रेम ने कहा कि लगभग 75 हजार किसानों को संगठित कर 20 की संख्या में फार्मर प्रोडयूसर कंपनी का गठन, 20 की संख्या में मार्केट लिंकेज तैयार करना, एक लाख से अधिक किसानों को ऋण उपलब्ध कराना, ई-किसान भवन से लगभग सवा लाख किसानों को प्रशिक्षित करना एवं संस्थागत तथा नीति सुधार के साथ निजी निवेश को बढ़ावा देने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि अब तक लगभग 15,500 किसानों को प्रशिक्षण दिया गया है। 700 की संख्या में चार फार्मर प्रोडयूसर कंपनी का गठन हो चुका है। 
 


संबंधित खबरें