पटना। राज्य सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी ए.संतोष मैथ्यू को एक दिन के लिए विभागीय जांच आयुक्त बनाया है। मैथ्यू 1985 बैच के आईएएस अफसर हैं। उनकी ऐच्छिक सेवानिवृत्ति एक नवंबर, 2017 के प्रभाव से स्वीकृत हुई है। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटने के बाद वह पदस्थापना की प्रतीक्षा में थे। वहीं राजस्व पर्षद के अध्यक्ष सह सदस्य त्रिपुरारी शरण दो नवंबर से विभागीय जांच आयुक्त, सामान्य प्रशासन विभाग के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे।
इधर, पदस्थापना की प्रतीक्षा में रहीं आशिमा जैन को श्रम संसाधन विभाग में अपर सचिव बनाया गया है। गैर राज्य असैनिक सेवा से आईएएस बने नवीन कुमार को पीएचईडी, उदयन मिश्रा को वित्त और रवि शंकर चैधरी को भवन निर्माण विभाग में संयुक्त सचिव बनाया गया है। भारतीय रेल सेवा (आईआरपीएस) से प्रतिनियुक्ति पर बिहार आए सुशांत झा विज्ञान एवं प्रावैधिकी विभाग में विशेष सचिव बने हैं।