मुख्य समाचार

सीआईआई ने की आईपीआर पर कार्यशाला

पटना। सीआईआई स्टेट काउंसिल ने बौद्धिक संपदा अधिकार (आईपीआर) प्रवर्तन पर वरीय पुलिस अधिकारियों के साथ एक कार्यशाला की। कार्यशाला का उद्घाटन डीजीपी पीके ठाकुर ने किया। वक्ताओं ने डिजिटल ट्रांसफार्मिव युग में नई उभरती चुनौतियों पर प्रकाश डाला। स्टेट काउंसिल के अध्यक्ष पीके सिन्हा ने कहा कि समाज में कानून और व्यवस्था के रखरखाव में पुलिस अधिकारी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। पुलिस अधिकारी बौद्धिक संपदा अधिकारों को लागू करने के लिए महत्वपूर्ण व्यक्ति हैं। उद्योग और पुलिस अधिकारियों के बीच संबंधों की अच्छी समझ रखना भी महत्वपूर्ण है।  
मौके पर डीजी सुनील कुमार, एडीजी मुख्यालय एसके सिंघल, एडीजी आलोक राज, एडीजी विनय कुमार, एडीजी एके आंबेडकर शामिल थे। साथ ही आईजी जेएस गंगवार, आईजी एनएच खान, डीआईजी राजेश कुमार, एसएसपी मनु महाराज, एसपी निशांत तिवारी, जेएस राणा, अश्विनी कुमार, पीके मंडल मौजूद थे। आईपीआर की वरिष्ठ कानूनी सलाहकार शिल्पी झा, किरणजीत मजूमदार, आर के वासन, तहीन चटर्जी ने कानून से संबंधित मामलों पर चर्चा की। 
जालसाजी से बचाव पर जागरूकता पैदा करने के लिए सीआईआई सरकार और विभिन्न उद्योग संगठनों के साथ सम्मेलनों का आयोजन करता है। 


संबंधित खबरें