मुख्य समाचार

लाॅजिस्टिक पार्क किसानों के लिए होंगे मददगार

पटना । दो लाख करोड़ की लागत से देश में 32 लाॅजिस्टिक पार्क बनेंगे। ये पार्क किसानों के लिए मददगार होंगे। केंद्र की इस योजना का सबसे अधिक लाभ कृषि प्रधान राज्य बिहार को मिलेगा। उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने यह जानकारी ट्वीट के जरिए दी। कृषि व बागबानी उत्पादों के सुरक्षित भंडारण के अभाव में हर साल लगभग 13,300 करोड़ रुपये की सब्जियां व फल बर्बाद होते हैं। मात्र 10 फीसदी खाद्य उत्पादों का ही प्रसंस्करण हो पाता है। लाॅजिस्टिक पार्क किसानों के उत्पाद की बर्बादी रोकने में सहायक होंगे। इससे उनकी आमदनी बढ़ेगी।    
 


संबंधित खबरें