मुख्य समाचार

बिहार सरस मेला 12 दिसंबर से

 पटना। बिहार सरस मेला गांधी मैदान में 12 दिसंबर से शुरू हो रहा है। मेला 26 दिसंबर तक रहेगा। 15 दिवसीय मेले की तैयारी जीविका ने शुरू कर दी है। जीविका ग्रामीण विकास विभाग के अधीन है। मेले में स्वयं सहायता समूह एवं गैर स्वयं सहायता समूह द्वारा तैयार उत्पादों की प्रदर्शनी लगती है। उत्पादों की बिक्री के लिए स्टाॅल आवंटन की प्रक्रिया आॅनलाईन हो रही है। स्टाॅल आवंटन में हस्तनिर्मित एवं विशेष उत्पाद का निर्माण करने वालों को प्राथमिकता मिलेगी।
 


संबंधित खबरें