मुख्य समाचार

9598.9564 करोड़ की अनुपूरक व्यय विवरणी पेश

पटना। विधान मंडल में वित्तीय वर्ष 2017-18 की दूसरी अनुपूरक व्यय विवरणी पेश की गयी। विधानसभा में उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी व विधान परिषद में प्रभारी मंत्री मंगल पांडेय ने इसे पेश किया। दूसरी अनुपूरक व्यय विवरणी में प्रस्तावित राशि 9598.9564 करोड़ रुपये है। वार्षिक स्कीम (योजना मद) में 4013.6809 करोड़, स्थापना एवं प्रतिबद्ध व्यय मद में 5574.9344 करोड़ व केंद्रीय क्षेत्र स्कीम मद में 10.3411 करोड़ रुपये व्यय का प्रावधान है। प्रस्तावित राशि खर्च करने से पहले दोनों सदनों की मंजूरी आवश्यक है। संविधान के अनुच्छेद 205 में अनुपूरक बजट का प्रावधान है। 
 


संबंधित खबरें