मुख्य समाचार

दिव्यांगों को सरकारी नौकरियों में चार फीसदी आरक्षण 

पटना। दिव्यांगों के लिए सरकारी नौकरियों में आरक्षण 3 से बढ़ा कर 4 प्रतिशत तथा शिक्षण संस्थानों में नामांकन के लिए 5 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान है। सभी सरकारी स्कूलों में दिव्यांगों के लिए रेम्प का निर्माण कराया जा रहा है। केंद्र सरकार के सुगम्य भारत अभियान के अंतर्गत 28 सरकारी भवनों में 26 करोड़ की लागत से दिव्यांगों की सुविधा के लिए लिफ्ट और एक्सेलेटर लगाये जायेंगे। उक्त बातें उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने भारत विकास विकलांग न्यास की ओर से स्थानीय ज्ञान भवन में आयोजित 18 वें स्थापना दिवस समारोह में कहीं। 
उन्होंने कहा कि बिहार में 2011 की जनगणना के अनुसार 23.5 लाख दिव्यांग हैं, जिनमें 14 लाख को दिव्यांगता प्रमाण पत्र दे दिया गया है। शेष को शीघ्र ही प्रखंड स्तर पर शिविर आयोजित कर प्रमाण पत्र दिया जायेगा। दिव्यांगों को स्मार्ट कार्ड मिलेगा, जिसमें सारी जानकारी होगी। बिहार के 7 लाख दिव्यांगों को 400 रुपये प्रति महीेने पेंशन मिल रही है। बिहार में दिव्यांगों के लिए एक अलग निःशक्त निदेशालय के गठन का निर्णय लिया गया है। पटना के कंकड़बाग स्थित विकलांग अस्पताल को पुनर्जीवित कर दिव्यांगों के लिए विशिष्ट अस्पताल बनाया जायेगा। 
 
 


संबंधित खबरें