मुख्य समाचार

बागवानी फसल उत्पादन की हाईटेक तकनीक सीखने इजराइल गए अधिकारी

पटना। बागवानी फसलों (फल एवं सब्जी) की खेती की आधुनिक जानकारी लेने के लिए कृषि विभाग ने उद्यान निदेशालय के दो पदाधिकारियों को इजराइल भेजा है। इजराइल ने कम पानी एवं बिना मौसम के गुणवत्तापूर्ण फसल उत्पादन की तकनीक विकसित की है। इजराइल की उक्त तकनीक को बिहार में भी अपनाने के लिए उप निदेशक डाॅ राकेश कुमार व एक पदाधिकारी इजरायल में हैं।

कृषि मंत्री डाॅ प्रेम कुमार ने बताया कि इजराइल सरकार के तकनीकी सहयोग से राज्य सरकार ने वैशाली जिला के देसरी एवं नालंदा जिला के चंडी में क्रमशः फल एवं सब्जी के सेंटर आॅफ एक्सलेंस की स्थापना की है। इसकी स्वीकृति केंद्र प्रायोजित योजना राष्ट्रीय बागवानी मिशन के अधीन दी गई है, जिसमें अतिरिक्त टाॅप अप राज्य सरकार ने दी है। सूबे के किसान सेंटर का भ्रमण कर उच्च तकनीक की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
 


संबंधित खबरें