मुख्य समाचार

खाद्य सुरक्षा मिशन योजना के लिए 16032 लाख राशि स्वीकृत

 पटना। सूबे में चावल, गेहूं, दलहन एवं कोर्स सिरियल के उत्पादन में वृद्धि के लिए कई कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इस कड़ी में राज्य में खाद्य सुरक्षा मिशन के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2017-18 में 16032.423 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई है। राशि में केंद्रांश 7938.102 लाख रुपये, राज्यांश 8094.321 लाख रुपये एवं राज्य योजना (टाॅप अप) मद में 2802.257 लाख रुपये शामिल है। 
 कृषि मंत्री डाॅ प्रेम कुमार ने कहा कि योजना 15 जिलों अररिया, पूर्वी चंपारण, दरभंगा, गोपालगंज, कटिहार, किशनगंज, मधेपुरा, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, पूर्णियां, सहरसा, समस्तीपुर, सीतामढ़ी, सीवान एवं सुपौल में चलायी जा रही है। योजना का मुख्य उद्देश्य चावल, गेहूं, दलहन एवं कोर्स सीरियल के उत्पादन में चार फीसदी वार्षिक वृद्धि लाना है। खाद्यान्न के मामले में राज्य एवं देश को सुरक्षित करना है। इस मिशन में राज्य के उन्हीं जिलों को चुना गया है, जहां चावल, गेहूं, दलहन एवं मोटे अनाज की उत्पादकता राज्य के औसत उत्पादकता से कम है एवं उत्पादन बढ़ने की संभावना है। इससे किसानों की आमदनी बढ़ेगी।
 


संबंधित खबरें