मुख्य समाचार

बीआईए का छह सदस्यीय शिष्टमंडल कृषि मंत्री से मिला

पटना। बिहार उद्योग संघ (बीआईए) का छह सदस्यीय शिष्टमंडल कृषि मंत्री डाॅ प्रेम कुमार से सोमवार को मिला। इस दौरान राज्य में कृषि व कृषि आधारित उद्योगों के विकास की संभावनाओं पर चर्चा हुई। 
 बीआईए के अध्यक्ष केपीएस केशरी ने बताया कि कृषि मंत्री से तीसरे कृषि रोड मैप से जुड़े विभिन्न बिंदु एवं सूबे में कृषि आधारित उद्योगों के विकास पर चर्चा हुई। कृषि रोड मैप के माध्यम से राज्य में कृषि उत्पादन बढ़ाने, उत्पादित कृषि उत्पाद के मूल्य संवर्धन के लिए कौन-कौन से कदम उठाए जाएं ताकि इसका लाभ किसान एवं उद्योग को मिल सके। डाॅ प्रेम ने सूबे में कृषि विकास के लिए सरकार के प्रयासों की जानकारी शिष्टमंडल को दी। 
बीआईए ने कृषि विकास के लिए कई सुझाव भी दिए, जिसकी मंत्री ने सराहना की। मंत्री ने बीआईए एवं राज्य सरकार के सहयोग से फरवरी 2018 में लग रही औद्योगिक प्रदर्शनी एक्सपो 2018 में कृषि विभाग की भागीदारी पर सहमति दी। शिष्टमंडल में बीआईए के पूर्व अध्यक्ष एसपी सिन्हा, पूर्व उपाध्यक्ष निशीथ जायसवाल व जीपी सिंह, टेक्सटाइल सबकमिटी के अध्यक्ष प्रेम नारायण प्रसाद एवं नेटवर्किंग सबकमिटी के अध्यक्ष मनीष तिवारी मौजूद थे।  
 


संबंधित खबरें