मुख्य समाचार

सीएम ने सासामुसा चीनी मिल हादसे की जांच का दिया निर्देश

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सासामुसा चीनी मिल हादसे (गोपालगंज) में मारे गये मृतकों के परिजनों  को चार-चार लाख रुपये अनुग्रह अनुदान देने का निर्देश आपदा प्रबंधन विभाग को दिया  है। साथ ही गन्ना और श्रम विभाग के प्रधान सचिव को घटनास्थल पर जाकर रिपोर्ट सौंपने का भी निर्देश दिया है। सीएम ने हादसे में  मरने  वालों  के  प्रति  गहरी  संवेदना  व्यक्त की है। 20 दिसंबर (बुधवार) की देर रात चीनी मिल का ब्वाॅयलर फटने से छह मजदूरों की झुलसकर मौत हो गई थी, जबकि कई गंभीर रूप से घायल हैं। इस मामले में पुलिस ने चीनी मिल मालिक महमूद अली व उनके दो बेटों को गिरफ्तार कर लिया है। मिल मालिक कोलकाता के निवासी हैं। 


संबंधित खबरें