मुख्य समाचार

राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने दी क्रिसमस की शुभकामनाएं

पटना। राज्यपाल सत्यपाल मलिक व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यवासियों को क्रिसमस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल ने बिहारवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रभु यीशु की कृपा से सबके जीवन में खुशी, शांति और समृद्धि बनी रहे। क्रिसमस का त्योहार विश्व बंधुत्व, सहनशीलता और प्रेम का संदेश देता है। सभी राज्यवासी सुविकसित एवं सुसंस्कृत बिहार के नवनिर्माण के लिए संकल्पित होंगे। 
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रभु यीशु का संदेश त्याग, शांति, प्रेम, करुणा व संपूर्ण मानव जाति के कल्याण के लिए है। उनके संदेश को हम अपने जीवन में उतारें। प्रेम व सद्भाव के वातावरण में क्रिसमस का त्योहार मिल जुलकर मनाएं।
 


संबंधित खबरें