मुख्य समाचार

नववर्ष पर पटना जू में पूर्ण स्वच्छता का लक्ष्य 

पटना। नववर्ष पर संजय गांधी जैविक उद्यान में 25 हजार से ज्यादा लोगों के आने की संभावना के मद्देनजर उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने अधिकारियों के साथ तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने पूर्ण स्वच्छता के लिए अधिकारियों से 150 सफाईकर्मी तैनात करने व पर्याप्त डस्टबिन की व्यवस्था करने का निर्देश दिया। उद्यान आने वाले दर्शकों को प्रवेश टिकट के साथ एक सूचना पत्रक भी दिया जायेगा,जिसमें परिसर को साफ रखने का संदेश होगा। 
नववर्ष पर जू आने वाले लोग दार्जिलिंग जू से लाए गये कलिज व गोल्डेन फिजेंट और रेड जंगल फाॅल को देख सकेंगे। इन्हें उद्यान में पहली बार लाया गया है। भीड़ को नियंत्रित करने व सुरक्षा के मद्देनजर पर्याप्त पुलिस बल की व्यवस्था रहेगी।
 


संबंधित खबरें