मुख्य समाचार

अधिक ठंड में फसल की सुरक्षा करें किसान

पटना । सूबे में तापमान में काफी गिरावट आ गई है। ऐसी स्थिति में खेत में लगी फसल जैसे आलू, मक्का, दलहन, लत वाली सब्जी एवं मिर्च प्रभावित हो सकते हैं। तापमान में कमी के कारण फसल की पत्तियां पीली व मुरझाई हुई नजर आ सकती हैं। इसे अन्नदाता किसान अपनी भाषा में पाला मारना कहते हैं। किसान को अपनी फसल में इस तरह के लक्षण दिखाई दे, तो खेत के चारों तरफ मेड़ पर शाम में धुआं करें। खेत में हल्की सिंचाई करें ताकि मिट्टी का तापमान थोड़ा बढ़ जाये। मैंकोजेब 75 घुलनशील चूर्ण का 2 ग्राम प्रति लीटर पानी में घोल बना कर छिड़काव भी फायदेमंद होगा। 
कृषि मंत्री डाॅ प्रेम कुमार ने बताया कि इस मौसम में तापमान काफी तेजी से नीचे गिर रहा है। ऐसी स्थिति में गेहूं, चना, मटर तथा मसूर में हरदा रोग के होने की संभावना अधिक रहती है। अभी से लेकर फरवरी तक इस रोग का प्रकोप हो सकता है। बारिश होने और तापमान गिरने पर इस रोग के होने की संभावना अधिक रहती है। 
 


संबंधित खबरें