पटना । बिहार में दहेज प्रथा और बाल विवाह उन्मूलन के समर्थन में 21 जनवरी (रविवार) को मानव श्रृंखला बनेगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गांधी मैदान से 12 बजे श्रृंखला की शुरुआत करेंगे। 10 प्रेरणादूत उन्मूलन के समर्थन में संदेश देंगी। इस दौरान उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी समेत कई मंत्री और विधायक मौजूद रहेंगे। संबंधित जिलों के प्रभारी मंत्री और सचिव जिला में रहेंगे। ड्रोन की मदद से गांधी मैदान में मानव श्रृंखला की तस्वीर ली जाएगी।
मानव श्रृंखला वाले मार्ग पर कुछ वाहनों को छोड़कर सुबह 9 बजे से दोपहर 2.30 बजे या यातायात सामान होने तक वाहनों का परिचालन बंद रहेगा।