मुख्य समाचार

ओडीएफ पंचायतों में उच्च माध्यमिक स्कूल की स्थापना को प्राथमिकता 

पटना । देश के प्रथम राष्ट्रपति डाॅ राजेंद्र प्रसाद, सर सच्चिदानंद सिन्हा व डाॅ विधानचंद्र राय जैसी शख्सियत पटना के टी.के.घोष एकेडमी के छात्र रहे थे । इस स्कूल के नये भवन के निर्माण पर 7.5 करोड़ व जमीन अधिग्रहण पर 23 करोड़ की लागत आयी है । वसंत पंचमी के मौके पर स्कूल के नवनिर्मित भवन का उद्घटन करते हुए उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि उच्च माध्यमिक विद्यालयों की स्थापना में खुले में शौचमुक्त (ओडीएफ) वाली पंचायतों को प्राथमिकता दी जायेगी। 
मोदी ने कहा कि 2005 में जहां नौवीं कक्षा में मात्र 1.63 लाख लड़कियों का नामांकन था, वहीं अब उनकी संख्या करीब छह गुना बढ़ कर 7.13 लाख हो गई है। मध्य विद्यालयों को उच्च माध्यमिक विद्यालयों में उत्क्रमित करने के लिए जमीन की कमी को देखते हुए एक से डेढ़ एकड़ की अनिवार्यता को संशोधित कर पौने एकड़ कर दिया गया है। छात्र-छात्राओं से जुड़ी सरकार की तमाम योजनाओं जैसे साइकिल, पोशाक, छात्रवृत्ति राशि का भुगतान बैंक खातों में डीबीटी के जरिए हो रहा है। एससी-एसटी, पिछड़ा व अत्यंत पिछड़ा वर्ग के छात्र-छात्राओं को मेधावृत्ति की राशि का भुगतान संबंधित विभागों की जगह अब शिक्षा विभाग के जरिए होगा। मौके पर विधायक संजीव चौरसिया समेत कई गण्यमान्य लोग मौजूद थे। 


संबंधित खबरें