मुख्य समाचार

ऑन लाइन हुई 3093 कृषि समन्वयकों की पोस्टिंग 

पटना । सूबे के सभी जिलों के लिए 3093 कृषि समन्वयकों की पोस्टिंग ऑन लाइन प्रक्रिया से की गई। 3507 कृषि समन्वयक बिहार राज्य कर्मचारी चयन आयोग से अनुशंसित हैं। कृषि विभाग की सभी योजनाओं के प्रचार-प्रसार विशेषकर किसान चौपाल के क्रियान्वयन की जिम्मेवारी अब कृषि समन्वयकों की होगी। कार्यक्रम में कृषि मंत्री डाॅ प्रेम कुमार, कृषि उत्पादन आयुक्त सुनिल कुमार सिंह, प्रधान सचिव सुधीर कुमार, कृषि निदेशक हिमांशु कुमार राय व उद्यान निदेशक अरविंदर सिंह मौजूद थे। 
डाॅ प्रेम कुमार ने बताया कि मेधा सूची के अनुसार जिलों में कृषि समन्वयकों के पदस्थापन के लिए कृषि विभाग ने आॅन-लाईन एप्लीकेशन भरवाया था। कृषि समन्वयकों के पदस्थापन में पारदर्शिता के लिए चयनित कृषि समन्वयकों से उनके पदस्थापन के लिए 5-5 प्रखंड और प्रति प्रखंड एक पंचायत का नाम विकल्प के रूप में मांगा गया था। 28 जनवरी तक 3,093 चयनित कृषि समन्वयकों ने पदस्थापन के लिए अपना आॅन-लाईन विकल्प भरा था, जिनका पदस्थापन 29 जनवरी को किया गया। आयोग द्वारा अनुशंसित शेष कृषि समन्वयक, जिन्होंने आवंटित जिला में योगदान नहीं किया है उनका पदस्थापन बाद में होगा। 


संबंधित खबरें