मुख्य समाचार

किसान काॅल सेंटर की मदद लें किसान 

पटना । किसान काॅल सेंटर के टाॅल फ्री नंबर 18001801551 पर काॅल कर खेती संबंधित समस्याओं का समाधान विशेषज्ञों से प्राप्त कर सकते हैं। सेंटर में खेती-बाड़ी, पशु व मत्स्यपालन के साथ-साथ विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जाती है। कृषि विभाग, बिहार सरकार एवं इफ्को किसान संचार निगम लिमिटेड के संयुक्त तत्वावधान में काॅल सेंटर मीठापुर कृृषि फार्म, पटना में है। सेंटर सुबह 6 बजे से लेकर रात 10 बजे तक सभी दिन काम करता है।

कृषि मंत्री डाॅ प्रेम कुमार ने बताया कि यह किसानों के लिए काफी उपयोगी है। अगर किसान को किसी कारणवश फोन करने के लिए समय नहीं मिलता है,तो रात 10 बजे के बाद और सुबह 6 बजे के पहले अपनी समस्या को 18001801551 पर काॅल कर रिकॉर्ड भी करा सकते हैं। पर्यवेक्षक किसानों को कॉल बैक करके समाधान बताते हैं। सेंटर में प्रतिदिन राज्य से लगभग 600 से 700 कॉल प्राप्त हो रहे हैं। 
 


संबंधित खबरें