पटना। समस्तीपुर जिले के रोसड़ा निवासी अनुकूल राय की घातक गेंदबाजी ने अंडर 19 वर्ल्ड कप क्रिकेट में भारत की जीत को आसान बना दिया। न्यूजीलैंड में हुए फाइनल मैच में अनुकूल ने ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध जहां दो विकेट लिये, वहीं पूरे टूर्नामेंट में सर्वाधिक 14 विकेट लिए।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने जीत पर टीम इंडिया को बधाई दी है। सूबे के कला, संस्कृति व युवा मंत्री कृष्ण कुमार ऋषि ने कहा है कि अनुकूल ने अंडर 19 क्रिकेट वर्ल्ड कप में बेहतर प्रदर्शन कर बिहार का नाम ऊंचा किया है। इसके लिए राज्य सरकार अनुकूल राय को सम्मानित करेगी। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी व तेज प्रताप ने भी अपनी शुभकामनाएं दी हैं।