मुख्य समाचार

पटना में राष्ट्रमंडल संसदीय संघ भारत प्रक्षेत्र का सम्मेलन 16 से 


पटना । बिहार में पहली बार राष्ट्रमंडल संसदीय संघ के भारत प्रक्षेत्र का छठा सम्मेलन 16 से 19 फरवरी तक हो रहा है। सम्मेलन में देश के सभी राज्यों समेत ब्रिटेन,ऑस्ट्रेलिया,यूगांडा व कैमरून देशों के प्रतिनिधि शामिल लेंगे। 16 फरवरी की शाम संघ की भारत प्रक्षेत्र की कार्यकारी कमेटी की बैठक होगी। सम्मेलन का उद्घाटन 17 फरवरी को ज्ञान भवन में लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन करेंगी। इसी दिन अपराह्न में विधानसभा के सदन कक्ष में प्लेनरी सत्र होगा। 18 को विधानसभा में पहली पाली में प्लेनरी सत्र और अपराह्न में समापन समारोह होगा। राष्ट्रमंडल संसदीय संघ की कार्यकारी समिति की अध्यक्ष भी सत्र को संबोधित करेंगी। 19 को विभिन्न देशों के प्रतिनिधि बोधगया एवं नालंदा का भ्रमण करेंगे। 
मुख्यमंत्री सम्मेलन के जहां मुख्य अतिथि होंगे, वहीं उप मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष उद्घाटन सत्र के विशिष्ट अतिथि होंगे। विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी ने बताया  कि आयोजन राज्य के लिए गौरव की बात है। राष्ट्रमंडल संसदीय संघ में 52 देश हैं। एक-दूसरे देश के कार्य को समझने के मकसद से ऐसे सम्मेलन का आयोजन होता है।


संबंधित खबरें