मुख्य समाचार

बच्चों की मौत पर सीएम व डिप्टी सीएम ने जतायी संवेदना

पटना । मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने मुजफ्फरपुर सड़क हादसे में 9 स्कूली बच्चों की मौत पर संवेदना जतायी है। जिले के मीनापुर थाने के धर्मपुर में प्राथमिक विद्यालय के निकट अनियंत्रित बोलेरो से कुचल कर शनिवार को 9 स्कूली बच्चों की मौत हो गई है। 
सीएम ने कहा कि घटना काफी दुखद है। जांच के बाद कार्रवाई होगी। मृतक बच्चों के परिजनों को सरकार ने 4-4 लाख रुपये मुआवजा की घोषणा की है। हादसे में घायल 20 बच्चों के समुचित इलाज का निर्देश दिया गया है। बेेहतर चिकित्सा की जरूरत पड़ने पर राज्य सरकार सभी खर्च वहन करेगी। शोक संतप्त परिवार कोे धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की है।
 


संबंधित खबरें