पटना । मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पुलिस सप्ताह कार्यक्रम के तहत बीएमपी ५ में पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया। साथ ही बहादुरी के लिए आमलोगों को भी पुरस्कृत किया। मौके पर डीजीपी पीके ठाकुर भी मौजूद थे।
इन्हें मिला वीरता पदक : सुशील मान सिंह खोपड़े (तत्कालीन डीआईजी, शाहाबाद), जितेंद्र राणा (तत्कालीन एसपी, जमुई), जयंत कांत (तत्कालीन सिटी एसपी,पटना), अरविंद कुमार गुप्ता (तत्कालीन एसडीपीओ, सदर बक्सर), संजय कुमार सिंह (तत्कालीन डीएसपी, ग्रामीण भोजपुर), मृत्युंजय कुमार सिंह ( तत्कालीन एसआई, एसटीएफ), संजय कुमार सिंह (तत्कालीन एसआई, पटना), सिंधु शेखर सिंह (तत्कालीन एसआई, पूर्णिया), राज कुमार तिवारी (तत्कालीन एसआई,पूर्णिया), गौतम कुमार (तत्कालीन एसआई, पूर्णिया), अंगेश कुमार राय (तत्कालीन एसआई, जमुई), विवेक कुमार (तत्कालीन कमांडो एसटीएफ), अजय कुमार, (तत्कालीन सिपाही, पूर्णिया) ।
इन्हें मिला विशिष्ट सेवा पदक : एडीजी आलोक राज, एडीजी जितेंद्र कुमार, आईजी गोपाल प्रसाद।