मुख्य समाचार

जैविक कॉरिडोर योजना के उपादानों का वितरण शुरू

पटना । जैविक कॉरिडोर योजना के अंतर्गत कृषि मंत्री डाॅ प्रेम कुमार ने पटना जिला के रामनगर दियारा गांव में किसानों में जैविक उपादान वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। गांव के 315 किसानों को चिह्नित कर धरती माता स्वयं सहायता समूह का गठन किया गया है। इसके अंतर्गत 225 एकड़ में जैविक खेती होगी एवं इसका प्रमाणीकरण भी होगा। 2017-18 में 2,000 एकड़ में जैविक कॉरिडोर विकसित किया जा रहा है। पटना से भागलपुर तक गंगा किनारे के गांव तथा दनियावां से बिहारशरीफ तक के राष्ट्रीय पथ के किनारे वाले गांव को जैविक कॉरिडोर के रूप में विकसित किया जा रहा है। योजना सूबे के नौ जिलोें पटना, नालंदा, वैशाली, समस्तीपुर, बेगूसराय, भागलपुर, लखीसराय, खगड़िया एवं मुंगेर में कार्यान्वित की जा रही है। 


संबंधित खबरें