मुख्य समाचार

उपभोक्ता हित में माप-तौल कानून होगा और मजबूत

पटना । कृषि मंत्री डाॅ प्रेम कुमार ने कहा कि उपभोक्ता हित में माप-तौल कानून को और अधिक प्रभावी रूप में लागू किया जाएगा । विभाग राजस्व वृद्धि के साथ उपभोक्ता हित के लिए भी तत्पर है। प्रखंडों में शिविर लगाकर व्यापारियों के माप-तौल उपकरणों के सत्यापन एवं मुहरांकन का कार्य हो रहा है। इससे व्यापारियों को भी सुविधा हो रही है। माप-तौल विभाग के पदाधिकारी एवं कर्मियों के ज्ञानवर्द्धन के लिए समय-समय पर सरकार प्रशिक्षण देती है। प्रशिक्षण कार्यक्रम पुनः 17-18 मार्च एवं 24-25 मार्च को होगा। इसमें पैकेज्ड कमोडिटी से जुड़ी जानकारी भी मिलेगी। एशिया महादेश में पहला माप-तौल प्रशिक्षण संस्थान पटना में ही था। बाद में संस्थान रांची चला गया। 


संबंधित खबरें