पटना । प्रदेशवासियों को रामनवमी की बधाई व शुभकामना उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने दी है। शोभायात्रा निकालने वाले सभी आयोजकों से शालीनता व अनुशासन बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने कहा भगवान श्रीराम मर्यादा पुरुषोत्तम इसलिए कहलाए कि उन्होंने हमेशा शालीनता का परिचय दिया।
आयोजक शोभायात्रा रूट की पूरी सूचना स्थानीय प्रशासन को देकर अनुमति प्राप्त कर लें। शोभायात्रा के दौरान उत्तेजक, आपत्तिजनक नारे एवं डीजे आदि के जरिए अश्लील गाने नहीं बजाएं। भगवान श्रीराम सदियों से करोड़ों भारतीयों के आस्था व प्रेरणा के केंद्र रहे हैं। उनके जन्मदिन रामनवमी को हर्षोल्लास के साथ मना कर सामाजिक समरसता को मजबूत बनाएं।