मुख्य समाचार

सीएम से मिले अमेरिकी राजदूत केनिथ जस्टर

पटना । भारत में अमेरिका के राजदूत केनिथ जस्टर ने शनिवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से एक अणे मार्ग में मुलाकात की। अमेरिकी राजदूत ने बिहार में हो रहे विकास कार्यों की प्रशंसा की। साथ ही मढ़ौरा डीजल लोकोमोटिव फैक्ट्री पर भी चर्चा हुई। सीएम ने केनिथ जस्टर को चंपारण सत्याग्रह अंगवस्त्र एवं अशोक स्तंभ प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। 
केनिथ जस्टर के साथ कांसुलेट जनरल क्रैग हाॅल, काउंसल फाॅर पाॅलिटकल एंड इकोनाॅमिक अफेयर्स प्रसेनजीत गुप्ता एवं एडवाइजर ग्लोबल अफेयर सौरभ सेन थे। 
 


संबंधित खबरें