पटना । बिहार के सभी बैंक सिर्फ 30 मार्च यानी गुड फ्राइडे को ही बंद रहेंगे। बैंक प्रबंधन ने ग्राहकों की सुविधा व वित्तीय वर्ष की समाप्ति को देखते हुए यह निर्णय लिया है। 29 मार्च को महावीर जयंती के बावजूद बैंक खुला रहेगा। एक अप्रैल रविवार है। दो अप्रैल को बैंक खुलेंगे, लेकिन एनुअल एकाउंट्स क्लोजिंग के कारण ग्राहकों का काम नहीं होगा।