पटना । राज्य निवेश प्रोत्साहन पर्षद (एसआईपीबी) ने 42 नए प्रस्तावों पर स्टेज वन क्लियरेंस की सहमति दी। संभावित निवेश की राशि 263.89 करोड़ है। प्रस्तावों में फूड प्रोसेसिंग से संबंधित 19 इकाई, प्लास्टिक व रबड़ क्षेत्र की 10, कृषि यंत्र निर्माण व विनिर्माण क्षेत्र की 1-1 व अन्य प्रक्षेत्र की 8 इकाई हैं। विकास आयुक्त की अध्यक्षता में सोमवार को एसआईपीबी की 13 वीं बैठक हुई।
30 प्रस्तावों पर वित्तीय प्रोत्साहन क्लियरेंस की सहमति दी गई, जिसमें कुल निवेश राशि 142.45 करोड़ है। इन इकाईयों को बैंकों द्वारा वित्तीय पोषण किया जा चुका है। इस तरह राज्य निवेश प्रोत्साहन अधिनियम 2016 लागू होने के बाद अब तक 691 प्रस्तावों पर स्टेज वन एवं 114 प्रस्तावों पर वित्तीय प्रोत्साहन क्लियरेंस दिया गया।