मुख्य समाचार

हरी खाद तैयार करने में मूंग का बीज होगा मददगार

पटना । जैविक खेती को प्रोत्साहित करने के लिए कृषि विभाग किसानों को मूंग का बीज अनुदानित दर पर उपलब्ध करा रहा है। मूंग बीज से दलहन उत्पादन के साथ किसानों को अतिरिक्त आय भी प्राप्त होगी। मिट्टी की संरचना में कम हो रहे कार्बनिक तत्वों को बनाए रखने में हरी खाद मददगार होगी। कृषि मंत्री डाॅ प्रेम कुमार ने कहा कि हरी खाद योजना के अंतर्गत सूबे के किसानों को 57,000 क्विंटल मूंग का बीज एवं 70,000 क्विंटल ढैंचा का बीज अनुदानित दर पर मिलेगा। इससे 6.35 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में आच्छादन हो सकेगा। इसके लिए 74.60 करोड़ रुपये की योजना को स्वीकृति दी गई है।
 


संबंधित खबरें