मुख्य समाचार

मधुबनी पेंटिंग को गोदावरी दत्त ने दिलाई पहचान : लालू प्रसाद 

राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद ने पद्मश्री गोदावरी दत्त के निधन पर गहरी शोक संवेदना प्रकट की है। उन्होंने कहा कि मधुबनी पेंटिंग को पहचान दिलाने में गोदावरी दत्त की बड़ी भूमिका है। उनके इस योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। इनकी पेंटिंग जापान म्यूजियम में भी है। 

पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव, सांसद डॉ मीसा भारती, पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव, प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुल बारी सिद्दीकी, राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता मनोज कुमार झा, प्रदेश मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव, प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद सहित कई नेताओं ने गोदावरी दत्त के निधन पर शोक व्यक्त किया है। 


संबंधित खबरें