राज्य सरकार ने छह आईएएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी है। इससे पहले 31 अगस्त को 16 आईएएस अधिकारियों के विभागों में फेरबदल हुआ था।
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर को वित्त विभाग के प्रधान सचिव का अतिरिक्त प्रभार मिला है। नगर विकास एवं आवास विभाग से उन्हें मुक्त कर दिया गया है।
पर्यटन विभाग के सचिव अभय कुमार सिंह को नगर विकास एवं आवास विभाग का सचिव बनाया गया है। उनके पास आईटी विभाग का अतिरिक्त प्रभार रहेगा।
सचिव लोकेश सिंह को वित्त विभाग से स्थानांतरित किया गया है। उन्हें ग्रामीण विकास विभाग के साथ पर्यटन विभाग का प्रभार मिला है।
वित्त विभाग के सचिव (व्यय) दीपक आनंद को श्रम संसाधन विभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है।
बिहार पथ विकास निगम के एमडी शीर्षत कपिल अशोक को पुल निर्माण निगम के अध्यक्ष और निलेश रामचंद्र देवरे को मंत्रिमंडल सचिवालय में विशेष सचिव का अतिरिक्त प्रभार मिला है।