मुख्य समाचार

राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष बनीं विजया किशोर रहाटकर 

विजया किशोर रहाटकर राष्ट्रीय महिला आयोग की नई अध्यक्ष होंगी। अर्चना मजूमदार को राष्ट्रीय महिला आयोग का सदस्य नियुक्त किया गया है। 

रहाटकर विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक जिम्मेदारियों का निर्वहन कर चुकी हैं। महिला सशक्तिकरण में उनके योगदान को देखते हुए उन्हें नेशनल लॉ अवार्ड और सावित्रीबाई फुले पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

विजया किशोर रहाटकर ने महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष के कार्यकाल के दौरान एसिड पीड़ितों की मदद, स्वयं सहायता समूह को केंद्र सरकार की योजनाओं से जोड़ना और महिलाओं के लिए हेल्पलाइन सेवा को प्रमुखता से आगे बढ़ाया। 
 


संबंधित खबरें